परिवहन विभाग द्वारा 32 वाहन जब्त
परिवहन विभाग द्वारा 32 वाहन जब्त |
- |
परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे प्रिज्म सीमेंट में 32 वाहन जप्त किये गये। जब्त किये गये वाहनों से लगभग 4 करोड़ 82 लाख 40 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। संभागीय उप परिवहन आयुक्त श्री अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में संभागीय परिवहन सुरक्षा स्कवाड प्रभारी रीवा अलीम खान एवं आर टी ओ रीवा मनीष त्रिपाठी, सतना आर टी ओ सुनील शुक्ला मझगवां चेक पोस्ट प्रभारी संजय श्रीवास्तव , टी एस आई रवि मिश्रा, टी एस आई अक्षय पटेल, के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही मे प्रिज्म सीमेंट के परिसर और खदानो से 30 वाहन जप्त किये गये। जिसमें 24 होल पैक डम्फर बिना पंजीयन पाये गये साथ ही 6 हाइवा बिना परमिट और मध्यप्रदेश का मोटरयान कर बिना जमा किये चलते पाये गये। इन वाहनो से परिवहन विभाग को लगभग 4 करोड़ 82 लाख 40 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। चेकिंग के दौरान ही एक मैजिक बिना परमिट, एक बस जिस पर 30000 रूपये का टैक्स बकाया था। कार्यवाही मे इन दोनो वाहनो सहित 32 वाहन जप्त किये गये। |